सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में शनिवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से नेशनल लोक आदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 215 प्रकरणों की सुनवाई हुई। वहीं 51 प्रकरणों का निराकरण कर 4 लाख से ज्यादा की वसूली की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर, समेकित कर शिक्षा उपकर विकास उपकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा की गई। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य ने बताया कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रकरणों में सुनवाई की गई। कुल 215 प्रकरण पंजीकृत किए गए। इनमें से 51 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में बकाया एवं चालू वर्ष के करों की राशि भी जमा कराई गई। शाम तक कुल 4 लाख 59 हजार 569 रूपये की राशि टैक्स के रूप में वसूल की गई। नेशनल लोक अदालत में सुखदेव बोरहपी, गुरुदेव हाथिया, लक्ष्मण पंडाग्रे, स्मिता घोटे, रवि नागले, उमेश परते, अनुराग सहगल, सुशील सहाने ने सहयोग किया। नेशनल लोक अदालत में करों की बकाया एवं चालू वर्ष की राशि जमा करने वालों को नगर पालिका परिषद द्वारा नियमानुसार छूट भी प्रदान की गई।
+ There are no comments
Add yours