बैतूल। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी सतना के कांग्रेस नेता समीर सिंकदर खान को कडी से कडी सजा देने की मांग को लेकर प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रषासन को सौंपा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन मे कहा गया है कि सतना जिले के कांग्रेस नेता समीर सिंकदर खान पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला मोर्चा ने तत्तपरता से की गई कार्यवाही के लिए प्रदेष सरकार को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री से आरोपी को कडी से कडी सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लव जिहाद की इस तरह की घटना मानवता के नाम पर कलंक है। ज्ञापन सौपनें वालो में पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा पाठा, उपाध्यक्ष गीता धोटे, पूर्व नपाध्यक्ष लाजवंती नागले, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता देषमुख, पूर्व पार्षद साक्षी सतीजा, ममता मालवी, विघा जैसवाल, ममता यादव,रेणुका झरबडे, संगीता पानकर, शोभा देषमुख, दुर्गा साहू, आरती पाटिल सहित मोर्चा कार्यकर्ता प्रमुख है।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कडी से कडी सजा दिलाने महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours