सारनी। नगरपालिका नगर पंचायत मजदूर संघ संबध भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक संपन्न हुई। महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया की बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से विनियमित हुए कर्मचारियों के नियमितीकरण एवम शेष बचे हुए कर्मचारियों के नियमितीकरण पर प्रमुखता से चर्चा हुई। 2007 के बाद विनियमितिकरण की प्रक्रिया से वंचित कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए संगठन के द्वारा लगातार ज्ञापन एवं पत्र दिया गया। नियमितीकरण हेतु परिषद का प्रस्ताव भी शासन को कई बार भेजे गए लेकिन हमें केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ। सरकार से हमारी मांग है की शीघ्र ही नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाएं नहीं तो संगठन को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। नियमितीकरण के मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात की जाएगी। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड़, जिला मंत्री विनय डोंगरे ने भी संगठन को मजबूत करने एवं कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान हेतु अपनी शक्ति बढ़ाने की बात कही। बैठक में पूर्णकालिक राजू लोधी ,नपा संघ से जिला उपाध्यक्ष श्याम सेवतकर, नाथुराव चढ़ोकर, ईकाई अध्यक्ष विशाल खरे, गफार काजी, राजू साहू सहित बैतूल जिले के सभी निकायों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।
नगरपालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours