सारनी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री जयंती पर्व प्रति वर्ष अनुसार उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर एक दिवसीय गायत्री मंत्र अखंड जाप तथा गायत्री महायज्ञ भी आयोजित हुआ। यज्ञ के दौरान इस वर्ष अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना से वरुण देव को आहुतियां समर्पित की गई यज्ञ मंच से मुख्य प्रबंधक गुलाबराव पांसे ने बताया कि गायत्री को वेदमाता, देव माता, विश्व माता भी कहा गया है यह ज्ञान गंगोत्री, संस्कृति की जननी व आत्म बल की अधिष्ठात्री है तथा समस्त भारतीय धर्मानुयायियों की उपास्य हैं पवित्र गंगा की तरह गायत्री मंत्र भी साधक के लिए सब प्रकार से हितकारी है तथा कष्ट मिटाने वाला है। यज्ञ में गायत्री परिवार ट्रस्ट मंडल सारणी के ट्रस्ट मंडल सदस्य, महिला मंडल सदस्य तथा अन्य कार्यकर्ता भाई बहनों ने भाग लिया एक दूसरे को गायत्री जयंती पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जयंती पर्व उत्साह पूर्वक मनाया
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours