सारनी। देवी स्वरूपा बहनों एवं बेटियों को दशहरा दीपावली के धार्मिक त्यौहार हेतु 17 महिलाओं एवं 8 बच्चों का कपड़ो का वितरण सारनी परियोजना अधिकारी श्रीमती काशी धाकड़ एवं संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल ,उपाध्यक्ष हिमानी अग्रवाल, सचिव निधि गोयल की उपस्थिती में कपड़ों का वितरण किया गया कपडे पाकर महिलायें एवं बच्चे अत्यधिक प्रसन्नता महसुस कर रहे थे स्वाधार में बच्चों के लिये माता पिता जिस प्रकार त्यौहारों पर नये कपडे लाते हैं और बच्चों की खुशी देखते बनती हैं। यही माहौल दिनांक सोमवार को स्वाधार गृह में देखा गया स्वाधार
गृह में संस्था प्रमुख के साथ संस्था उपाध्यक्ष सचिव तथा काउन्सलिंग द्वारा भी अलग से कपड़े वितरित किये गये।कार्यक्रम में स्वाधार गृह अधिक्षिका श्रीमती ज्योति बागडे, स्वाधार गृह काउन्सलर, श्रीमती नन्दा सोनी, लीला पीपले की उपस्थिती रही स्वाधार गृह प्रबंधन द्वारा महिलाओं को एवं बच्चों को घर जैसा माहौल देने का सतत् प्रयास किया जाता हैं।
ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित स्वाधार ग्रह में निवासरत महिला को कपड़े किए वितरित
+ There are no comments
Add yours