गुरु पूर्णिमा, बकरा ईद और अखाड़ी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Estimated read time 0 min read
  • सार्वजनिक स्थल पर भीड़ लगाना एवं ईदगाह में नमाज अदा करना रहेगा प्रतिबंधित

सारनी। मंगलवार को पाथाखेड़ा चौकी में नायब तहसीलदार वीरेंद्र उइके,सारनी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरेआम की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में हिंदू मुस्लिम समाज के धर्मगुरु के अलावा सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार वीरेंद्र  उईके ने संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार को संपूर्ण क्षेत्र में बकरा ईद(ईदुलजुहा) मनाया जाएगा सार्वजनिक रूप से मस्जिद में एवं ईदगाह में नमाज पर प्रतिबंध रहेगा मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने घरों में ही नमाज अदा कर के ईद की एक दूसरे को बधाई दें, जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।सारनी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 21 जुलाई को बकरा ईद 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और उसके बाद अखाड़ी का त्यौहार भी मनाया जाएगा यह सभी त्यौहार  शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाया जाएगा जिला प्रशासन के द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है मंदिरों में पांच व्यक्ति से अधिक की उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की जाएगी ऐसी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के सभी समुदाय के लोग भाई चारे के साथ ईद एवं गुरु पूर्णिमा और आखाड़ी का त्यौहार मनाए। उन्होंने बताया कि सारनी,पाथाखेड़ा,शोभापुर और बगडोना में जहां जहां पर मस्जिद है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पॉइंट लगाए जाएंगे साथ ही सारनी, पाथाखेड़ा पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का कार्य किया जाएगा।
पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरेआम ने कहा कि पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी में जिन जिन जगह पर सुरक्षा व्यवस्था लगाना है उसकी तैयारी पूरी कर ली गई है इसके अलावा क्षेत्र के सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की तक के पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि सभी त्यौहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मिलकर मनाया जाए शांति समिति की बैठक में हिंदू मुस्लिम समाज के अलावा सभी समुदाय के धर्मगुरु भी उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours