8 अप्रैल से निरतंर जारी घर घर पंहुचा रही पैकेट
सारनी। लॉक डाउन में गरीबों की सेवा करने के लिए दीनदयाल अंत्योदय रसोई समिति घर घर खाना पंहुचाने जुटी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा, श्याम मदान, अनिल बतरा, प्रवीण साहू ने बताया कि कोरोना बीमारी की रोकथाम के लिए पीएम ने लॉक डाउन की घोषणा की है। गरीबो को सुबह शाम खाने के पैकेट वितरित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि रसोई को श्याम मदन,अजय श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल, अरविंद सोनी,अनिल बतरा, प्रवीण साहू मदद मिल रही है। पीजे शर्मा ने कहा कि 8 अप्रैल से दीनदयाल रसोई के माध्यम से सुबह शाम खाने के पैकेट तैयार करके गरीबो के घर घर पंहुचाया जा रहा है। गरीबो की सेवा ही नारायण सेवा है। दीनदयाल रसोई समिति ने सभी सहयोगी का आभार माना हैं। बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, किशोर बरदे,बडू माकोड़े ने दीनदयाल रसोई पंहुचकर गरीबो को खाने के पैकेट बांटे।
गरीबो को खाना बांटने में लगी दीनदयाल अंत्योदय रसोई
+ There are no comments
Add yours