सारनी। नगरीय निकाय में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की 13 से संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है, जिनमें से 2 लोगों ने कोरोना से जंग जीती, जिन्हें उनके घर रवाना किया गया है। 19 जुलाई को एक वेकोलि कोलकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद देर रात को एसडीएम, तहसीलदार सहित नगरीय एवं पुलिस प्रशासन अमला मौके पर कंटेनमेंट जोन बनाने हेतु कोरोना संक्रमित वेकोलि कोलकर्मी के घर पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेकोलिकर्मी को रात में ही घोड़ाडोंगरी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि तवा वन खदान में कार्यरत कोरोना से संक्रमित वेकोलि कर्मी 14 जुलाई को ड्यूटी करने के बाद अवकाश पर चला गया था। वही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि रविवार को एक वेकोलि कर्मी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई, जिनके संपर्क ने आये लोगों के सैम्पल हेतु निर्देश दिए गये है तथा अभी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत रविवार को शोभापुर निवासी एक युवक एवं सोमवार को 29 वर्षीय शोभापुर निवासी एक युवक ने कोरोना से जंग जीती जिन्हें छुट्टी दे दी गई। अभी घोड़ाडोंगरी आइसोलेशन वार्ड में 8 मरीज भर्ती हैं। वही वेकोलि कोलकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के पश्चात 20 जुलाई को स्वास्थ विभाग की टीम ने पहुंचकर आठ लोगों के सैंपल लिए गए। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम सरियाम ने बताया कि सारनी नगरीय निकाय के वार्ड क्रमांक 14 में पाये गये कोरोना संक्रमित वेकोलि कोलकर्मी के संपर्क में आए 8 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें उनके तीन घरवाले और बाकी अन्य लोग शामिल हैं।
कोरोना संक्रमित वेकोलिकर्मी के संपर्क में आये 8 लोगों के लिए सैम्पल
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours