इंटक अध्यक्ष बने धीरज साहू, एम. पी. की जिम्मेदारी-सिन्हा को

Estimated read time 0 min read

सारनी। इंटक का राष्ट्रीय महाअधिवेशन 30 मई 2026 को झारखंड में सम्पन्न हुआ, जिसमे ददई दुबे के निधन के बाद इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कई दावेदार थे, किन्तु राष्ट्रीय महाअधिवेशन में पधारे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, उड़ीसा, झारखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों तथा विभिन्न उद्योगों के इंटक डेलीगेट ने सर्वसम्मति से “पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू” को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एन. जी. अरुण को राष्ट्रीय महामंत्री तथा मध्य प्रदेश इंटक की जिम्मेदारी “प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष” के रूप मे राजेश सिन्हा को दिया गया।
महाअधिवेशन मे धीरज प्रसाद साहू के अलावा मुख्य रूप से श्री प्रदीप कुमार बालमुचू (पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड कांग्रेस) , एन. जी.अरुण (राष्ट्रीय महामंत्री इंटक) , रामेश्वर उरांव (विधायक एवं पूर्व मंत्री) ,श्रीमति विजय लक्ष्मी, आर. एन. चौबे, काली चरण यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेन्द्र पांडे , सारथी एवं राजेश सिन्हा मंचाशीन रहे, एवं देश भर से आये लगभग बीस हजार इंटक प्रतिनिधि तथा मजदूर एवं किसान अधिवेशन में उपस्थित रहे। श्री साहू ने अध्यक्ष बनते ही अपने उदबोधन मे सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का श्रम विरोधी कानून के खिलाफ़ इंटक शीघ्र ही देश व्यापी आन्दोलन की तैयारी कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार “नीट परीक्षा” को समय पर सुरक्षित आयोजित करने मे नाकाम रही है, वहीं “केंद्रीय जॉच एजेंसियों “ को उपयोग राजनैतिक द्वेष की भावना से किया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours