आजादी अमृत उत्सव में हर घर-घर झंडा फहराया जाएगा

Estimated read time 0 min read

शाहपुर। आज भाजपा मण्डल शाहपुर विजय भवन शाहपुर में आजदी के अमृत महोत्सव  हर घर तिरंगा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी के रूप में सारणी से पधारे श्री सुधा चंद्रा जी द्वारा ली गई और कार्यकर्ताओ तथा मंडल के पदाधिकारियों को सम्बोधित किया गया।सुधा चंद्रा जी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9अगस्त से 15अगस्त तक कार्यक्रम का आयोजन करना है,  भारतीय जनता पार्टी शाहपुर मंडल सभी मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ 10 अगस्त को प्रभात फेरी, बड़ी तिरंगा यात्रा एवं महापुरुषों के प्रतिमा को प्रक्षालित करते हुए स्वच्छता अभियान का मोदी जी का संदेश जन जन तक पहुंचाना यही प्रमुख कार्य है।वही मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे व किसान मोर्चा के जिला मंत्री अमित महतो द्वारा आज प्रथम बार पधारे जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे का स्वागत श्रीफल व शाल से किया गया।आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न मोर्चे के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियो को हर घर तिरंगा को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया ओर सभी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौपी गई।वही मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के इस कार्यक्रम को
सफल बनाने के सभी कार्यकर्ताओ से आव्हान किया।आज के इस कार्यक्रम का आभार नारायण यादव द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुधाचन्द्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे,किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित महतो,अनिल जैन,ओमप्रकाश गुप्ता,सुमंत्रा चौहान,नारायण यादव,चंपालाल बडौदे,नीतू गुप्ता,अशोक बरखने,श्याम प्रजापति,विनोद मोरे,कुलदीप चौधरी,अशोक मलैया, दीपिका जैन,अभय जैन,ईश्वरदास कुमरे,आशीष उइके,कुलदीप पुवारे,मिथुन कहार, सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours