आओ मिलकर आमजन को दे स्वास्थ्य और स्वच्छता का वरदान

Estimated read time 0 min read
  • नगरपरिषद और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से स्वच्छता और स्वास्थ्य की जलाई जा रखी अलख
  • डेंगू निरोधक माह में स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता अमले के साथ कर रहा मच्छरों पर प्रहार

चिचोली। स्वास्थ्य विभाग चिचोली डेंगू निरोधक माह में मच्छरों की उत्तपत्ति रोके जाने में स्वयं के प्रयासों के साथ अब नगरपरिषद का सहयोग ले रहा है। सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर ने बताया की इसके लिए नगर परिषद के दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है शनिवार को एमटीएस चिचोली पंकज डोंगरे द्वारा भी नगर परिषद के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
डोंगरे ने बताया की स्वास्थ्य और स्वच्छता एक दूसरे के पूरक होते है मच्छर जनित रोग मलेरिया ,डेंगू,चिकुनगुनिया,आदि पर अंकुश लगाने के लिए मच्छरों की उत्तपत्ति रोकनी होंगी चूंकि मानसून में मच्छर उत्तपत्ति स्थलों संख्या बढ़ जाती है अतः इस पर कम समय मे नियंत्रण के लिए अन्य मैदानी अमले की आवश्यता होती है। अतः इसी तारतम्य में आज नगर पालिका अधिकारी सैय्यद आसिफ हुसैन के निर्देश में नगरपरिषद के कर्मचारी और पर्यवेक्षक संजय(संजू) वाल्मिक,रितेश सोनी,पवन यादव,इबरार कुरैसी,रितेश आर्य द्वारा मच्छर और लार्वा विनष्टीकरण का प्रशिक्षण लिया गया एवम हैंड्स ऑन प्रशिक्षण में चिकित्सालय और नगरपरिषद कार्यालय के आसपास लार्वा विनष्टीकरण किया गया।
अनिल कटारे,पंकज डोंगरे,विनीत आर्य,नीलेश सूर्यवँशी,डी टाटीसार,रामरूप कैन,राजेश धुर्वे द्वारा सभी को अपने आपपास पानी जमा नही रहने देने और स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई एवम समन्वय स्थापित कर सहयोग हेतु नगरपरिषद अधिकारी और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours