बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस पर अपर कलेक्टर जे.पी. सचान ने आला अधिकारियों के साथ मीसाबंदी पूर्व सांसद सुभाष आहूजा के निवास पर पहुँचकर उनका शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस गरिमामय संक्षिप्त कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उईके,आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडागरे ,प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,हरबंस आहूजा, एसडीएम राजीव रंजन पांडे, वाणिज्यकर अधिकारी युवराज पाटीदार, तहसीलदार अशोक डेहरिया, प्रमोद अग्रवाल ,राजेश आहूजा,नीरू अग्रवाल,दीपू सलूजा,मदन हिरे, राकेश आहूजा आदि उपस्थित थे। इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बनाई गई।
अपर कलेक्टर ने मीसाबंदी पूर्व सांसद सुभाष आहूजा का किया सम्मान
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours