अनुभाग में 51लापता में 49 लड़कियां हुए बरामद

Estimated read time 0 min read
  • गुड्डी अभियान में पुलिस को भारी सफलता
  • मंगलवार को थाना सारणी स्टाफ ने खोज निकाली दो गुड्डियों को सकुशल पहुंचाया अपने घर

सारनी। मुख्यमंत्री के नारी का सम्मान एवं गुड्डी अभियान में सारनी पुलिस ने को भारी सफलता मिली है। अनुभाग सारनी में लापता 51लापता लड़कियों में 49 लड़कियों को बरामद करने में सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन में गुड्डी अभियान के तहत वर्ष 2019 एवं 2020 में अपह्रत बालिकाओं की खोजबीन कर 51 में 49 लड़कियों को बरामद किया है। अनुभाग में सबसे ज्यादा बरामद कर प्रदेश में पहला स्थान पाप्त किया है। मंगलवार को 2 लड़कियों को बरामद कर परिवारजनों को सोपा गया है। एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह चौहान ने घोड़ाडोंगरी चौकी पंहुचकर बरामद हुए लड़कियों से चर्चा कर  दोनी लड़कियों को 164 के बयानों के लिए न्यायलय में पेश किया है। एसडीओपी श्री चौधरी ने बताया की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति श्रध्दा जौशी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अभयराम चौधरी के नेतृत्व मे सारणी अनुभाग अंतर्गत विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम के द्वारा काफी मेहनत से थाना सारणी की चौकी घोडाडोंगरी के अपराध क्रमांक 86/19 धारा 363 भादवि एवं चौकी पाथाखेड़ा के अपराध क्रमांक 87/20 धारा 363 भादवि मे अपह्रत नाबालिग बालिकाओं को क्रमशः जिला भिवानी हरीयाणा एवं संगम नगर नई दिल्ली से सकुशल 02/03/2021 को दस्तयाब कर लाया गया हैं। जिन्हे दस्तयाबी के पश्चात अपह्रताओं के परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं। उक्त प्रकरणो मे अपह्रताओं की तलाश पतारसी के संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल के द्वारा इनाम की घोषणा की गई थी।
अनुभागीय अधीकारी पुलिस सारणी द्वारा बताया गया कि दिनांक 08/08/2019 से आज दिनांक तक पुलिस अनुभाग सारणी मे 51 बालिकाएं अपह्रत हुई थी जिनमें से 49 नाबालिग बालिकाओं को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से दस्तयाब की गई हैं।
उपरोक्त विशेष टीम मे थाना प्रभारी सारणी महेन्द्र सिंह चौहान, चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी उनि रवि शाक्य, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उनि राकेश सरेयाम, उनि अलका राय, उनि रवि ठाकूर, आरक्षक विनोद पाथाखेड़ा आरक्षक रमेश पाथाखेड़ा, महिला आरक्षक संदिपा थाना सारणी एवं साइबर सेल बैतूल का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours