हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना की वैश्वीकरण महामारी  के फलस्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर ने अपने छात्र -छात्राओं को इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अपने घरों में रहकर ही मनाने का आग्रह किया था। शिशुवाटिका एवं प्राथमिक विभाग के लिए राधा -कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में नन्हें बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा एवं गोपी -ग्वाल की वेशभूषा में सुसज्जित होकर अपने फोटो और वीडियो क्लिप विद्यालय प्रेषित किए। इस आॅनलाइन आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विद्यालय में भी आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष अंबादास सूने, सचिव योगेन्द्र ठाकुर, सहसचिव जितेन्द्र वर्मा, प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी, सरिता तिवारी, अनीता कोसे, कमलेश पाटनकर, लता हारोड़े, भारती तिवारी, गीतांजली सालोडे़, बिन्द्रा लांजीवार , शालिनी जैन, इन्दिरा बाई सहित विद्यालय स्टाॅफ उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री कृष्ण के बाल-स्वरूप का पूजन – अर्चन कर आरती की गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours