बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके के विषेष प्रयासो से जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत दो मार्गो के अपग्रेडेषन कार्य हेतू लगभग साडे तीस करोड रू.स्वीकृत हुए। इस सबंध में विभाग द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई है। सांसद प्रतिनिधि विजय शुक्ला ने बताया कि बैतूलबाजार से बारव्ही – रावा सडक मार्ग लंबाई 22 किमी चैडाई 5.5 मीटर हेतू 22 करोड और पारसडोह से धनोरा ,ठानी,आठनेर मार्ग लंबाई 11 किमी हेतू लगभग 8.50 करोड रू. की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है। दोनो निर्माण कार्य हेतू निविदाएं जारी कर दी गई है शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सडको के निर्माण कार्य की निविदाएं जारी होने से ग्रामीणो ने खुषी जाहिर करते हुए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद के प्रयासो से पीएम सडक योजना में दो मार्ग हेतू साडे तीस करोड स्वीकृत
+ There are no comments
Add yours