- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित व्रक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल
घोड़ाडोंगरी. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला शनिवार को सांसद आदर्श ग्राम कांन्हावाड़ी पहुँचे जहाँ श्री शुक्ला ने पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,विशाल बतरा,राजेन्द्र मालवीय,राजेश महतो,दीपक उइके,मोहन मोरे के साथ कार्यक्रम में शिरकत थी
मौका था नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में पौधरोपण कार्यक्रम एवम ग्राम कांन्हावाड़ी में नेहरू युवा केन्द्र के मार्गदर्शन में बने युवाओ की समिति के प्रमाण पत्र वितरण का
जिला अध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ला एवम पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके ने दीपप्रज्वलन कर मंचीय कार्यक्रम की शुरूवात की मंच में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,मोहन मोरे,प्रदेश मंत्री दीपक उइके ,राकेश अरोरा,कृष्णा गायकी , सरपँच कमलेश परते सहित प्रशासनिक अधिकारी घोड़ाडोंगरी तहसीलदार श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा ,जिला समन्वयक ओमकार मेडम प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे
कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवम आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक सुश्री ओमकार द्वारा की गई . कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने युवाओ को देश की रीढ़ की हड्डी बताया एवम पौधारोपण करने के बाद सभी को उनकी सुरक्षा कर उन्हें पालने की बात कही जिससे पौधा रोपण सफल हो श्री शुक्ला ने युवाओ को फिटनेस को लेकर जाग्रत रहने की बात कही कार्यकम को पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने संबोधित करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार एवम केंद्र सरकार द्वारा युवाओ के लिए किये जा रहे योजनाओं से अवगत कराया कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विशाल बतरा,मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया.
कार्यक्रम के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने ग्राम कांन्हावाड़ी में हो रहे अलग अलग नवाचार के कार्यो की तारीफ की कार्यकम के अंत में आभार ग्राम के सरपँच कमलेश परते द्वारा किया गया. आज हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गगन अग्रवाल,आशीष यादव ,बाबू सिंग,इंदल यादव,बिजालाल धुर्वे, देवीप्रसाद जायसवाल, काकू आहूजा,रोहित चौहान,विनोद पातरिया,सचिन अग्रवाल, दीपक धुर्वे, दीपक इवने,जोधा धुर्वे, रामचरण यादव,अमरनाथ यादव,सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.
+ There are no comments
Add yours