- सुंदर भजन के आगे महिलाएं अपने आप को झुमने से नहीं रोक पाई


सारनी। सभ्य समाज में वृद्धा आश्रम का निर्माण होना समाज के मुंह पर कालिख से कम नहीं है इससे यह पता चलता है कि हमारे देश में पश्चिमी सभ्यता हावी होते जा रही है। सनातन धर्म में मां और पिता को भगवान का दर्जा देकर उन्हें पूजा जाता है लेकिन पश्चिमी सभ्यता आने की वजह से समाज में लगातार वृद्धा आश्रम खुल रहे हैं जो समाज के लिए अच्छे संकेत नहीं है, यह उद्गार गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं संगीतमय राम कथा के चौथे दिन उत्तरप्रदेश के झांसी से आए पंडित अरुण गोस्वामी महाराज ने बैकुंठ धाम आश्रम में कथा संबोधित करते हुए व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सरवन ने अपने माता-पिता को अपने कंधे पर रखकर चारों धाम की यात्रा कराई लेकिन अभी सोशल मीडिया घरों में इस कदर हावी हो चुका है कि बच्चे मां बाप की पूछ परख और कदर करने से परहेज कर रहे हैं जो सनातन धर्म के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कथा की बीच में पंडित अरुण गोस्वामी महाराज के मुखारविंद उसे एक से बढ़कर एक संगीतमय गीत की प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर उपस्थित महिला श्रद्धालु अपने आप को छुमने से नहीं रोक पाए उन्होंने प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल से लेकर युवा अवस्था तक कई लघु कथा सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन प्रभु की सेवा और आराधना में लीन होना चाहिए समय-समय पर आवश्यकता के अनुरूप उन्हें धन अर्जित किया जाना चाहिए लेकिन पूरी उम्र भर व्यक्ति धन धन करते रहता है और अंतिम समय में उसके कार्ड पर निधन लिखना पड़ता है ऐसी स्थिति में उस के माध्यम से जो धन अर्जित किया जाता है वह धन यही रह जाता है यदि प्रभु के स्मरण में अपना सारा समय व्यतीत करते हैं तो व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त होने के बाद भी उसके कर्मों की पूजा अंतिम समय तक समाज और व्यक्ति के बीच उपलब्ध रहती है यह मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष के अलावा अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
24 घंटे की सीताराम हर कीर्तन का हुआ शुभारंभ
ग्राम पंचायत सलैया में आने वाले बैकुंठ धाम आश्रम में मंगलवार सुबह 9 बजे विधि विधान के साथ 24 घंटे तक सीताराम हरकीर्तन का शुभारंभ किया गया यह हरकीर्तन 24 घंटे बैकुंठ धाम आश्रम के श्री राम हनुमान दरबार में किया जाएगा गुरुवार बुधवार को सुबह 9 बजे हवन पूजन के बाद 24 घंटे तक संचालित होने वाले श्री राम हरकीर्तन का समापन किया जाएगा और फिर बैकुंठ धाम आश्रम में बैतूल जिले के अलावा आसपास के विभिन्न ने जिले से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद बैकुंठ धाम आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा बैकुंठ धाम आश्रम के संस्थापक सीताराम महाराज आश्रम के महंत संगीता महाराज ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम में पधारने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे सोशल डिस्टेंस और सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग करके पर्यावरण और प्रदूषण को बढ़ाने से रोके साथी पांच दिवसीय कार्यक्रम का गुरु पूर्णिमा महापर्व पर समापन किया जाएगा उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बैकुंठ धाम आश्रम में आयोजित होने वाले संगीत में श्री राम कथा में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले दानदाता श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।
+ There are no comments
Add yours