श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, रंजीत सिंह जिला अध्यक्ष, विवेक बने महासचिव

Estimated read time 0 min read
  • जिले के अधिकांश ब्लाकों को दिया प्रतिनिधित्व

सारनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बैतूल जिले की कार्यकारिणी घोषित की है। जिला कार्यकारिणी में अधिकांश ब्लाकों को प्रतिनिधित्व दिया है। संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया,मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, महासचिव सुनील त्रिपाठी,संभाग प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया एवं संभागीय महासचिव विशाल बतरा की सहमति से जिला कार्यकारिणी घोषित की है। श्री खान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,जिला महासचिव विवेक सिंह भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष गुणवंत सिंह उर्फ बबलू चड्डा,विलास चौधरी,कालिदास चौरासे,विनोद जगताप,मनीष राठौर,कोषाध्यक्ष भीम बहादुर, सचिव विनोद पतारिया,संजय गुप्ता,मनीष खन्ना, जतिन अरोरा,अरूण सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव विजय रघुवंशी,अशोक झरबड़े, सन्तोष लिखितकर कार्यकारणी सदस्य सन्तोष कैथवास,मनोज सातनकर,सन्तोष जावलकर को शामिल किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकारों के हित मे सदैव कार्य करूंगा। श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, शरद जोशी, सुनील त्रिपाठी,दिलीप भदौरिया,संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान,संभागीय महासचिव विशाल बतरा का आभार मानते हुए नवनियुक्त जिला पदाधिकारी को बधाई दी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours