श्मशान रास्ते पर नवनिर्मित गार्डन में किया वृक्षारोपण, नगर के मुख्य गार्डन की हालत खस्ताहाल

Estimated read time 0 min read

आमला। नगरपालिका द्वारा वार्ड क्र 03 में नवनिर्मित पार्क में वृक्षारोपण किया गया।इस पार्क में एक्यूप्रेशर के साथ ही पेविंग ब्लॉक्स भी लगाए जाने है।इन सभी कार्यो के पूर्ण हो जाने के बाद नगर की जनता को इस पार्क का लाभ मिल सकेगा।इस अवसर पर तहसीलदार नीरज कालमेघ,डॉ बी.पी.चौरिया,सीएमओ नीरज श्रीवास्तव सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्तिथ थे।
नगर के मुख्य नेहरू गार्डन की हालत खस्ताहाल
वही नगर में पूर्व से ही नेहरू पार्क है लेकिन नगरपालिका द्वारा इस ओर कभी ध्यान नही दिया गया।उसके रख रखाव के लिए कर्मचारी तो दिए है लेकिन मनोरजंन के नाम पर और बच्चो के खेलने के लिए  इस पार्क में कोई व्यवस्था नही है बल्कि इस पार्क में गंदगी का आलम भी इस कदर है कि नाली का गंदा पानी पूरा पार्क में घुसता है।वही पूर्व परिषद  व नपा अध्यक्ष द्वारा पार्क के जीर्णोद्धार के लिए प्राथमिकता दी गई थी जिसका सबसे पहला प्रस्ताव लिया गया था। लेकिन किसी अधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया गया।जिसकी वजह से इस पार्क में अब कम ही लोग घूमने आते है।वही नगर के एक तरफ इस गार्डन का बनाना नगर की एक उपलब्धि तो है लेकिन जब नगर के मध्य में प्राइम लोकेशन पर पूर्व से ही गार्डन था जिसे दुरुस्त करने में किसी ने भी दिलचस्पी नही दिखाई। लेकिन हा इस नए गार्डन के लिए नए साहब ने भी विशेष रुचि दिखानी प्रारम्भ कर दी है।जबकि नगर के मध्य के गार्डन का ही जीर्णोद्धार कर दिया जाता तो इसका लाभ ज्यादा संख्या में  जनता को लाभ मिलता।पर ऐसा नही किया गया जो लोगो के जहन में अब तक नही उतर रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours