सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में आबादी के हिसाब से एक सहायक चौकी की आवश्यकता थी जिसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रशासन से मांग की जा रही थी पाथाखेड़ा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम जनता सुरक्षित रहें जिसको देखते हुए बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद द्वारा सारनी क्षेत्र में दौरा किया था जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों द्वारा इस मुद्दे को एसपी सिमाला प्रसाद के सामने सभी ने रखा था की शोभापूर बगड़ोना मिलाकर 7 वार्ड़ है यहा पुलिस सहायता केन्द्र होनी चाहिये। और खदानो मे सुरक्षा के लिये अतरिक्त सुरक्षा बल दिया जाये, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शोभापुर में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जिससे स्थानीय आमजन एवं जनप्रतिनिधि व्यापारियों में पुलीश प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है सहायता केंद्र में पुलिस की तैनाती रहने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहेगी।
शोभापुर पुलिस सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours