- मृतक के मोबाइल लोकेशन ने पकड़ाया हत्या के मुख्य आरोपी हेमंत को


सारनी। मिलन ढाबे के संचालक शैलेंद्र साकरे की हत्या सर पर लोहे की हथौड़ी मारकर और उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर किए जाने की घटना का खुलासा घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी हेमंत बाबरिया को सारनी पुलिस के हत्थे 7 फरवरी को रावण देव के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। घटना को अंजाम एक फरवरी को सुबह 8:30 बजे मिलन ढाबे के मालिक शैलेंद्र साकरे की कमरा नंबर 101 पर हत्या कर आग लगाने के बाद से ही आरोपी छतरपुर गांव के समीप रावण देव के जंगल में भुका प्यासा छुपा रहा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रोशन कुमार जैन के माध्यम से एक टीम का गठन किया गया जिसमें सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, सहायक उपनिरीक्षक मुजफ्फर हुसैन,प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह चौहान,रामदास रघुवंशी, आरक्षक राहुल,मोनू,हेमत,सुभाष सिंह रघुवंशी,विनौर को शामिल किया गया इसके अलावा हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए इटारसी,आमला, जबलपुर में पुलिस बल भेजा गया लेकिन आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई। 7 फरवरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि छतरपुर गांव के रावण देव के जंगल में एक युवा संदिग्ध अवस्था में जंगल में घूम रहा है जानकारी को सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिगवे ने गंभीरता से लेते हुए दल बल के साथ रावण देव के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी करके लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। आरोपी के खिलाफ में पूर्व में ही विभिन्न धारा के तहत सारनी थाना में अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है।
साहब मेरे जेल जाने के बाद सीमा जेल से छूट जाएगी ना
हेमंत बावरिया के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के माध्यम से उससे जब पूछताछ की गई तो पहले तो हेमंत बावरिया थाना प्रभारी से यह पूछते रहा कि साहब मेरे जेल जाने के बाद सीमा जेल से छूट जाएगी ना पुलिस ने भी उसे हां कहने में कोई संकोच नहीं किया, सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन एवं सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिगवे ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्या का मुख्य आरोपी हेमंत बावरिया ने शैलेंद्र साकरे का मोबाइल अपने साथ ले गया था और तीन से चार बार उसने सीमा साखरे को उस मोबाइल से मिस कॉल करके घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना दे चुका था। मृतक शैलेंद्र साकरे की हत्या के बाद मोबाइल के लोकेशन के आधार पर भी हत्या के आरोपी को खोजने में पुलिस को ज्यादा मौकासत नहीं करनी पड़ी सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि आरोपी के पास से घटना के दिन पहने हुए कपड़े खुन के छिटे सहित विभिन्न सामग्री उसके पास से बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। एसडीओपी ने बताया कि हेमंत बावरिया ने पूछताछ में बताया कि सीमा ठाकरे ने उसे स्पष्ट रूप से कहा था कि तू उसके पति की हत्या कर दे तो तुझे संपत्ति और मैं दोनों मिल जाएंगे यदि तू ऐसा नहीं कर पाता है तो फिर मैं किसी दूसरे से शैलेंद्र की हत्या करवा लूगी ऐसा सुनने के बाद घटना को अंजाम के 4 दिन पहले आरोपी के माध्यम से कांच के शीशे में एवं प्लास्टिक के बोतल में पेट्रोल एकत्रित करके एक फरवरी को शैलेंद्र के सर पर तीन से चार बार हथौड़ी से वार करने के बाद पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का काम किया था जिसकी वजह से शैलेंद्र साकरे की मौत हो गई।
इनका कहना है
मिलन ढाबे के मालिक शैलेंद्र साकरे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी हेमंत बाबरिया और शैलेंद्र की पत्नी सीमा साखरे को गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 120 बी,201,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर के पूर्व में सीमा साकरे को जेल पहुंचाया जा चुका है और हेमत को बुधवार जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से उसे जेल भेजने का कार्य किया जाएगा हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सारनी पुलिस के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
रोशन कुमार जैन एसडीओपी सारनी
+ There are no comments
Add yours