शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया गया

Estimated read time 1 min read
  • छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

आमला। अशासकीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर राजेगांव में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति, धार्मिक तथा सामाजिक विषयों पर नाटक, नृत्य, भाषण आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, उपाध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।
छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
सरस्वती शिशु मंदिर राजेगांव के आचार्य जयप्रकाश नायक ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमारे विद्यालय में वार्षिक उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात् शाला परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों को तिलक लगाकर माला पहनाकर सम्मानित किया।शाला परिवार द्वारा विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले राजेगांव निवासी दानदाता नामदेव नरवरे का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। शाला परिवार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
वार्षिकोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, उपाध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी, ग्राम सरपंच संगीता अर्जुन मानेकर,मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी, भाजपा नेता नरेंद्र गढ़ेकर, भाजपा नेता हरि यादव, सतीश हारोड़े, खेड़ली बाजार के सरपंच अतुल पारखे, योगेश रघुवंशी, उदयभान पारखे,सुनिल साहू,बीआरसीसी आमला मनीष धोटे,भूमि दान दाता नामदेव नरवरे, बालाराम साहू, कश्मीरी लाल बत्रा, कल्याण सिंह कौरव जनपद सदस्य गुलाबचंद चौरे सहित सभी गणमान्य नागरिक,विद्यालय के समस्त कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours