शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना और व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित

Estimated read time 1 min read

शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना और व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित व्याख्यान माला में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से विभिन्न विषयों पर वेबीनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर संजय बाणकर द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार के अवसर एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला है जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार कोविड-19 महामारी के चलते हर क्षेत्र में प्रभाव पड़ा है सभी त्योहारों की रौनक फीकी पड़ गई है लेकिन कोई भी महामारी हमारे अवसर छीनती है तो नए अवसर देती भी है बस हमें उस चुनौती को अवसर में बदलना है इस कोरोना महामारी के दौरान तकनीकी क्षेत्र का विकास हुआ एवं उस में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा मिला है साथ ही साथ कृषि क्षेत्र में भी नवाचार का उपयोग हुआ है ! प्रो. राजेंद्र ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में वेबीनार में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी उन्होंने मुख्य रूप से अपनी सुरुचि के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने की स्वतंत्रता के विषय पर अपने व्याख्यान दिए ! वेबीनार में प्रो. नीतू जयसवाल ने योग व स्वास्थ्य के विषय में विस्तार से अपने विचार प्रकट किए ! प्रो. चंद्र किशोर वाघमारे ने संविधान में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया! कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. ज्योति वर्मा ने भी अपने विचार इस वेबीनार में रखे ! कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमडी वाघमारे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में छात्र छात्राओं सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गूगल मीट पर ऑनलाइन उपस्थित थे !

More From Author

+ There are no comments

Add yours