शाला प्रबंधन समिति सचिव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिलाष मिश्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला मोहनपुरा एवं प्राथमिकशाला टोकरा विकासखंड चिचोली में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2019-20 में किचन शेड सह भंडार गृह निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का एकमुश्त आहरण कर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने एवं शासकीय धन का दुरुपयोग किए जाने के आरोप में संबंधित शाला प्रबंधन समिति के सचिव श्री योगेश वाघमारे के विरूद्ध थाना बीजादेही में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours