शारिक तारिक शिवा इलेवन भोपाल ने के सी टी दमूआ, आदर्श क्लब आमला को हराकर सेमीफाइनल मे पहुंची

Estimated read time 1 min read
  • आज दो सेमीफायनल व फाइनल मुकाबला
  • शारिक तारिक शिवा इलेवन, रेड रोज, आर एस सलैया, किगसूटर सेमी फायनल मे

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 21 वे दिन 3 मैच खेले गए। पहला मैच सम्राट क्लब बैतूल एवं आदर्श क्लब आमला के बीच खेला गया सम्राट क्लब बैतूल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी आदर्श क्लब आमला ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 107 रन बनाएं। 108 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी सम्राट क्लब बैतूल ने 10 ओवर मैं 7 विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई और यह मैच 05 रन से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच संजय जिन्होंने 2 ओवर में 2 विकेट एवं बल्ले से 20 रन बनाएं और मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच शारिक तारिक शिवा इलेवन पाथाखेड़ा एवं के सी टी दमूआ इलेवन के बीच खेला गया शारिक तारिक शिवा इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी के सी टी दमूआ इलेवन ने 10 ओवर मैं ऑल आउट होकर महज 55 रन बनाएं 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारिक वारिक शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने चार ओवर मे 1 विकेट खोकर 56 रन बना लिए और यह मैच 9 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच मकबूल जिन्होंने 4 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने l आज का तीसरा मैच शारिक तारिक शिवा इलेवन भोपाल एवं आदर्श क्रिकेट क्लब आमला के बीच खेला गया आदर्श क्लब आमला ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए शारिक तारिक शिवा इलेवन भोपाल ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाएं 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श क्लब आमला ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बनाएं और यह मैच 77 रनों से हार गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच केडी जिन्होंने अपने टीम के लिए महत्वपूर्ण 65 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने I पुरुस्कार वितरण नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार , दशरथ सिंह जाट राजू बतरा, कमलेश पटेल, देवेन्द्र सोनी, अमीत सप्रा वरिष्ठ पत्रकार नन्हे चन्द्रवंशी, काली चौरासे, भीम बहादूर थापा, संदीप बुंदेला,देवमन लाल डेहरिया, रंजीत सिह, जीपी सिह, सुधा चंद्रा, नन्हे सिह,मिन्टू बोरा, राकेश बारगे, लक्ष्मण साहू, डब्बू पवार योगेश बर्डे, दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू विक्की सिंह डब्बू पवार ने पुरुस्कार दिये ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours