वेतनमान निर्धारण के आदेश जारी होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहुँचे गणेश और शिव दरबार

Estimated read time 0 min read
  • संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गणेश दरबार मे माथा टेक चढ़ाए  लड्डू और मोदक
  • आपस मे एक दूसरे को और सहकर्मी नियमित साथियो को मिठाई खिलाकर खुशी शेयर की

चिचोली। पूर्व माह में मुख्यमंत्री द्वारा महापंचायत बुलाये जाने और विभिन्न सौगातों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों झोली भरने की घोषणा के कुछ समय बाद केबिनेट में नीति पारित की गई थी सोमवार को एनएचएम द्वारा राज्य शासन के समकक्ष नियमित पदों के न्यूनतम वेतनमान का 100% दिए जाने के आदेश पारित किए चूंकि संविदा आंदोलनों की शुरुवात श्री गणेश जी और चिकित्सालय परिसर में स्थापित शिव जी को अर्जी लगाकर की गई थी अतः मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दोनों ही भगवान को लड्डुओं का भोग लगाकर बनी प्रसादी आपस मे एवम सहकर्मी स्टॉफ को खिलाते अपनी खुशी और सभी के मिले सहयोग की कृतज्ञता के लिए आभार व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours