सारनी। रविवार को सारनी के शॉपिंग सेंटर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पाल समाज के प्रांगण में स्थित मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष शस्त्रों को रखकर विधिवत पूजन किया गया। जहां नगर के प्रख्यात पंडित सुधीर आचार्य द्वारा मंत्र उपचार के साथ पूजन किया गया तथा मां शक्ति की उपासना की गई। इस अवसर पर पाल समाज समिति के अध्यक्ष सोमपाल, प्रखंड मंत्री विनोद गिरी, प्रखंड सह मंत्री अमित सोनी, बीएस वर्मा, वासु कामले, अमित श्रीवास्तव, विजय पटने सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद ने ने किया शस्त्र पूजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours