सारनी। ग्राम विकलाई में ग्रामीणों ने विधायक डॉ योगेश पण्डागरे का तुलादान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्ष्रेत्र का कोई भी गांव सड़क से वंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ की लागत से निर्मित राजडोह पूल का लोकार्पण भी शीघ्र होगा। आने वाले बरसात में ग्रामीणों को नाव से आवागमन नही करना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि अब प्रदेश में सत्ता बदल चुकी है। विकास का पहिया अब तेज गति से घूमेगा। विधायक ने खैरवानी, लोनिया, विकलाई, तेंदूखेड़ा, तिरभाटा, मेहंदी खेड़ा सहित कई गांवों का दौरा किया एवं जनसंवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विधायक का हुआ तुलादान
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours