विधानसभा में रोजगार के संसाधन उपलब्ध करना पहली प्राथमिकता – डॉ.योगेश पंडाग्रे

Estimated read time 0 min read
  • सीमेंट फैक्ट्री को लेकर उर्जा मंत्री से मिले विधायक
  • ओरिएंटल सीमेंट फैक्ट्री के प्रोजेक्ट मैनेजर से की मुलाकात

सारनी। आमला विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के संसाधन बेहतर तरीके से उपलब्ध हो इसके लिए मेरे माध्यम से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं पीएस मनु श्रीवास्तव से भोपाल मे मुलाकात करके मेरे क्षेत्र में रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध हो सकते हैं।इस पर चर्चा की गई विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह ने बताया की आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने मार्च के 24 तारीख को 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई की निविदा अपलोड होगी और 26 मार्च को यह इकाई की निविदा खोल दी जाएगी। सितंबर 2024 से इकाई का निर्माण कार्य ताप विद्युत गृह सारनी में शुरू कर दिया जाएगा जिससे स्थानिक स्थान पर रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सारनी में जो इकाई का निर्माण हो रहा है उसकी लागत 5500 करोड रुपए के आसपास की है। इसके अलावा ओरिएंटल सीमेंट फैक्ट्री के प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक गुप्ता से मुलाकात करके सारनी में ओरिएंटल सीमेंट की फैक्ट्री कैसे खुलेगी इसको लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। उन्होंने यह बताया कि ओरिएंटल सीमेंट फैक्ट्री का काम सारनी मे शुरू हो जाएगा जिससे लगभग 500 से 800 स्थानीय युवाओं को रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे,आमला विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से विजय होकर विधानसभा पहुंचने वाले डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आमला एवं सारनी क्षेत्र में रोजगार के संसाधन बेहतर कैसे किया जा सकते हैं। स्थानीय स्तर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार से कैसे जोड़ा जा सकता है इसको लेकर उनके माध्यम से लगातार संवाद और मंत्री के अलावा उनके निजी सचिवों से चर्चा का दो जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि ताप विद्युत गृह और सीमेंट की फैक्ट्री के अलावा बड़ी सौगात कैसे मिल सकती है इसको लेकर भी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आमला विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के संसाधन बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours