विद्युत विस्तारीकरण का भूमि पूजन नपा अध्यक्ष नपा उपाध्यक्ष ने किया

Estimated read time 0 min read

सारनी। वार्ड नं 1 में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती व उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा वार्ड पार्षद नेहरू बेले की गरिमामयी उपस्तिथि में 24 लाख रुपये की लागत से विद्युत विस्तारी कारण का भूमि पूजन किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती ने कहा कि वार्ड वासियो की मांग पर कार्य किया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता पूर्वक कार्य हो इसका ध्यान वार्ड पार्षद व वार्ड के लोगो को रखना चाहिये।साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी भी सतत निगरानी रखे ताकि बेहतर कार्य हो। इस अवसर पर न पा अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती , उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा, पार्षद नेहरू बेले, पूर्व नपा  महेन्द्र भारती, विद्युत विभाग के वरकड़े जी, श्रीपत कटोलकर व वार्ड वासी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours