लॉक डाउन में प्रभावित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय, टैक्स नहीं भर पा रहे गाड़ी मालिक

Estimated read time 1 min read

मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ ने पुलिस, आरटीओ पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, अवैध वसूली रुकवाने की मांग

सारनी। लॉक डाउन के कारण ट्रांसपोर्ट और परिवहन के व्यवसाय पूरी तरह से ठप है। ट्रक, बस, टैक्सी समेत अन्य परिवहन के साधन बंद पड़े हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग इनकी किश्त तक नहीं चुका पा रहे हैं। टैक्स भरने में भी दिक्कतें हो रही हैं। कांग्रेस के परिवहन प्रकोष्ठ ने इसके बावजूद ट्रक, बस, टैक्सी चालकों से आरटीओ, पुलिस द्वारा अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए हैं।
संगठन से जुड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जसविंदर सिंह कंग ने बताया करोना महामार के चलते लगभग 15 मार्च से सभी ट्रक,. बस, टेक्सी का चालन पूर्णतः बंद है। जिसके चलते यह व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस कठिन समय में ट्रक/बस मालिक न किस्त चुका पा रहे हैं ना ही इन्श्यूरेंस व अन्य प्रकार का कोई भी टेक्स। क्योंकि सभी वाहन लॉक डाउन के चलते खड़े हुए थे। इस कठिन वक्त में कम से कम मप्र. की सरकार ट्रकों-बसों का मार्च से लेकर 6 माह तक का रोड टेक्स, गुडस टेक्स, नैशनल पर्मिट टेक्स व अन्य प्रकार के जो भी टेक्स हैं उन्हें पूरी तरह माफ कर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को राहत प्रदान करें। लॉक डाउन खुलते ही आरटीओं बेरियर और पुलिस थानों , ट्रैफिक पुसिल द्वारा बेखौफ होकर ट्रकों से अवैध वसूली पुनः आरंभ कर दी। मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ ने आग्रह किया है कि इस समय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस अवैध वसूली को तुरंत प्रभाव से रुकवाने की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours