चिचोली। वरिष्ठ पत्रकार भाजापा के जिला उपाध्यक्ष पूर्व जनपत उपाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर लक्ष्मी तरु का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम सबको को बढ़चढ़ कर पौध लगाकर अपने आप को सुरक्षित करना होगा। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पूरे विश्व में है। हरित क्रांति की आवश्यकता है। इसके लिए आवश्यक है कि हमें अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए।
तहसील पत्रकार संघ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार पूर्व जनपत उपाध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शंकर राव चढोकार के जन्मदिन पर पर्यावरण के संतुलन बनाए रखने के लिए नगर के पीतेश्वर महादेव स्थित तालाब के किनारे औषधि एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया जिसमें लक्ष्मीतरु नीम , कंरजी एवं अन्य प्रजातियों के पौधे रोपण किया गया।
तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि मानव प्रकृति का दोहन लगातार कर रहा है। जो पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। प्रकृति हमें हर प्रकार से सब कुछ देती है। लेकिन हम पेड़ों का दोहन कर कर इन्हें काटकर प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रहे हैं।
हमें प्रकृति के संतुलन के लिए कई विशेष त्यौहार ,अपने यादगार पल के प्रत्येक अवसर पर पौधा रोपण जरूर करना चाहिए। और उनकी देख रेख करनी चाहिए उन्होंने ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे हैं।
इस दौरान तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुधीर जायसवाल सचिव विनय आर्य, वरिष्ठ पत्रकार शंकर चढोकार , राजेंद्र दुबे अमन पटेल ,किशोर पाल ,प्रवीण आर्य ,मनोज सातनकर सुरेन्द्र बावने ,हेमराज उईके ,आदि पत्रकार शामिल रहे।
लक्ष्मी तरु का पौधा लगाकर वरिष्ठ पत्रकार का जन्मदिन बनाया
+ There are no comments
Add yours