राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में दस हजार दर्शको के सैलाब के बीच शिवा इलेवन ने रेड रोज शोभापूर को हराकर बुलट मोटरसायकल जीता

Estimated read time 1 min read
  • स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों के खेल के स्तर को ऊंचा उठाने में मददगार साबित हो रही राज्यस्तरीय टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता प्रतियोगिता : सांसद दुर्गादास उइके
  • स्व. विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है: विधायक पंडाग्रे

सारणी। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा पर चल रही राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल ,मुख्य अभिंयता आर के गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा, पीजे शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह सुधाकर पवार, विशाल बतरा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश मीडिया प्रभारी अभीजर हुसैन,सिताराम चढ़ोकर,थाना प्रभारी रत्नाकर हिगवे एवं चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी मोहन मोरे की गरिमामय उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ उपस्थित खेल प्रेमियों खिलाड़ियों एवं मंच को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह ने कहा कि लगातार 12 वर्षों से स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन इस ग्राउंड पर किया जाता है जिसमें नगर पालिका वेकोली प्रबंधन,एमपीपीजीसीएल, पुलिस विभाग के साथ क्षेत्र के कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का सहयोग लगातार आयोजन समिति को मिलता रहा है जिससे आयोजन की भव्यता के साथ खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए सुविधा बढ़ते जा रही है नगर पालिका द्वारा दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियां मंच एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है वही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मांग पर जल्द ही ग्राउंड पर लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सांसद दुर्गादास हुई थी ना कहा कि पाथाखेड़ा जैसे क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है आयोजन समिति द्वारा निष्पक्ष एवं गैर विवादित रूप से लंबे समय से प्रतियोगिता कराई जा रही हैआयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्ष इनामी राशि को बढ़ाकर प्रतियोगिता को संचालित किया जा रहा है  जिससे कि स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शिरकत करने आते हैं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि स्व .विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय

क्रिकेट टूर्नामेंट लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा
है आयोजन समिति बिना थके बिना रुके पिछले 12 वर्षों से प्रतियोगिता का सफल संचालन कर रही है जो कि काबिले तारीफ है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान होता है आयोजन समिति के लगातार प्रयास से ही स्थानीय खिलाड़ियों के खेल का स्तर ऊंचा हुआ है जिससे कि पहली बार दोनों स्थानीय टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया जोकि खिलाड़ियों और आयोजन समिति के लिए गौरव की बात है।

20 फरवरी को 2 सेमीफाइनल सहित खेला गया फाइनल मैच
सुपर सेमीफायनल मे रेड रोज शोभापूर ने तारिक इलेवन भोपाल एव शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने पिछले वर्ष की विजेता शारिक इलेवन भोपाल को हराकर फायनल मे पहुची ।फायनल मे शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने रेड रोज शोभापूर को हराकर 151000 रू कीमत की बुलट मोटरसायकल एव रेड रोज शोभापूर को 75000 रू का पुरुस्कार बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके,आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे,वरिष्ठ समाज सेवी मुकेश खण्ड़ेलवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा,सी ई आर के गुप्ता,शोभापुर व्यपारी संघ अघ्यक्ष रमेश हरोड़े ,बगड़ोना व्यपारी संघ अध्यक्ष राजू बतरा,भाजपा वरिष्ट नेता पी जे शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पवार, कमलेश सिह,विशाल बतरा,अभीजर हुसैन,सन्जू सोलंकी,सिताराम चढ़ोकर,भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष प्रमोद सिह,टीआई रत्नाकर ह्विगवे,चौकी प्रभारी राहूल रघुंवशी,सांसद प्रतिनिधी दशरथ सिह जाट सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं पार्षद गण उपस्थित मे पुरस्कार दिया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours