- पुलिस में पहुंची शिकायत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
सारनी। बात थोड़ी सी अजीब है लेकिन है सच्चाई की तरह मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के आवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कईयों के घर से सामान एवं नगद राशि पर हाथ साफ किया है साथी शिक्षक एसडी सूर्यवंशी के आवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगद 22 हजार रुपये की चोरी की है जबकि पाच से छःराज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के आवासों के ताले तोड़कर किसी के घर से एक हजार तो किसी के घर से दो हजार रुपये की चोरी की है इस तरह एक रात में अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 30 हजार की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसडी सूर्यवंशी के माध्यम से सारनी पुलिस में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीकृत करने की मांग की है। राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के आवास में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और उन के माध्यम से अज्ञात चूरू की खोजबीन शुरू कर दी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि औद्योगिक सुरक्षा बल के कंधों पर मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के सीएचपी,पावर जनरेटिंग कंपनी समेत लगभग दो हजार पाच सौ एकड़ क्षेत्रफल की सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदारी है। जब राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान अपने घरों की सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर पाएंगे तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज उद्योग सुरक्षा बल के जवान पावर जेनरेटिंग कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था कैसे करेंगे
इनका कहना है
दो राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के माध्यम से शिकायत की गई है जिनके आवाज से तीन हजार रुपये नगद और एक हाथ घड़ी चोरी होना बताया है,एक शिक्षक के माध्यम से 22 हजार नगद चोरी से संबंधित शिकायत का आवेदन दिया गया है।
अलका राय सहायक उपनिरीक्षक सारनी थाना
+ There are no comments
Add yours