भैंसदेही। माँ पूर्णा की नगरी भैंसदेही से पदयात्री भक्तो का जत्था दादाधाम खंडवा जाने के लिए रवाना हुआ,जो गुरुपूर्णिमा पर लगने वाले मेले में 210 किमी की पैदल यात्रा कर पहुचेंगे।नगर में इन भक्तो का जगह जगह स्वागत हुआ व ध्वज निशान की पूजा की गई,यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाजे गाजे से रिमझिम बरसात में भीगते हुए निकली।भक्तो द्वारा आनंद के साथ भज लो दादाजी का नाम,भज लो हरिहर का नाम स्मरण करते हुए रवाना हुए ।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भैंसदेही नगर से लगभग 300 युवाओं का जत्था अलग-अलग टोलियां में खंडवा के लिए रवाना हो रहा है। जो गुरु पूर्णिमा के पर्व पर खंडवा में भक्तों के द्वारा निशान चढ़ाये जाने के साथ इस पदयात्रा का समापन होगा और साथ ही नगर की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की जाएगी।इन पदयात्रियों द्वारा नगर के प्रत्येक मंदिरों में पहुँचकर पूजा अर्चना की गई इनके साथ सैकड़ो की संख्या में दादा भक्त मौजूद थे।इस पदयात्रा में शहर के समाजसेवी योगेश सोनी के नेतृत्व में लगभग 40 सदस्यों का जत्था दादाधाम खंडवा के लिए रवाना हुआ जिसमें विक्की राठौर,भूरा राठौर,कन्हैया धोटेकर,सुशील नामदेव,विनोद गावंडे,विक्की गावंडे,अलकेश डांगे,अमूल राठौर,राधेश्याम राठौर,निहाल बंजारे,साहिल ठाकुर,आशीष गवांडे,सुमित गवांडे,अंशुल राठौर,मोहित छत्रपाल,दीपक गावंडे, सहित अन्य लोग शामिल है।
रिमझिम बारिश के बीच खंडवा धाम के लिए युवाओ का जत्था पैदल हुआ रवाना
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours