रक्षित केंद्र में आयोजित कैंप में एसपी ने लगवाया प्रिकॉशन डोज

Estimated read time 0 min read

बैतूल. कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच देश भर में हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गो को प्रिकॉशन एहतियात डोज लगाए जाने की शुरुआत हो गई है. हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों  को वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.के. तिवारी ने बताया कि बुधवार 12 जनवरी 2022 को शासकीय कार्यालयों में कोविड टीकाकरण प्रीकॉशन डोज का विशेष अभियान चलाया जा रहा है  कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रमुख कार्यालयों कलेक्ट्रेट, पुलिस विभाग, नगर पालिका एवं जनपद कार्यालय में फ्रंट लाइन वर्कर्स, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रीकॉशन डोज लगाए जाने का प्रावधान रहेगा.

पुलिस अधीक्षक ने लगवाया प्रिकॉशन डोज

बुधवार को  रक्षित केंद्र बैतूल में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप आयोजित किया गया  है. जिसमें पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने प्रिकॉशन डोज लगवाया है. रक्षित केंद्र में आयोजित कैंप में रजिस्ट्रेशन कर तुरन्त ही डोज लगाया जा रहा है  जिले में तैनात अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बूस्टर डोज  लगवाया गया जा रहा है  खबर लिखे जाने तक 125 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा चुका था.

More From Author

+ There are no comments

Add yours