सारनी। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजनान्तर्गत एव माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अन्न उत्सव कार्यक्रम में दूरदर्शन चैनल पर लाइव एव एन आई सी वेबकास्ट/ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गरीबी रेखा राशन कार्ड धारी व अन्य श्रेणियों तथा अन्य योजना अंतर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची व अनाज वितरण सम्बंधित हितग्राहियों से सवांद किये व हितग्राहियों को सम्बोधित किये। जिसे नगर पालिका परिषद सारनी कार्यालय में भी दिनांक 16/ 9/2020 को दिन में 12 बजे से लाईव बेबकास्ट से सवांद कार्यक्रम में सारनी नगर के गरीबी रेखा राशनकार्ड धारी नए पात्र जोड़े गए हितग्राहियों को वार्ड स्तरीय सोसाइटी केंद्रों पर भी पात्रता पर्ची ओर राशन वितरण किया गया। बी पी एल राशन कार्ड धारी व अन्य योजनान्तर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा हितग्राहियों से लाइव एव एन आई सी बेबकास्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कर सम्बोधित किये जिसमे शासन की योजनाओं की जानकारियां देते हुए सवांद में वीडियो कॉन्फ्रेंस में हितग्राही सम्बोधित भी किये हुए । कार्यक्रम में सी के मेश्राम जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी , आशा महेंद्र भारती अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी , भीम बहादुर थापा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी, राशनकार्ड शाखा प्रभारी श्री हितेश शाक्य जी, श्री महेंद्र भारती जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष नपा , श्री रेवाशंकर मगरदे जी पार्षद नपा , श्रीमती अनिता बेलवंशी , पार्षद श्री शांति पाल , पार्षद श्रीमती शकुंतला पाटिल जी, पार्षद श्री नागेंद्र निगम जी पार्षद श्रीमती संगीता कापसे जी नपा श्रीमती काशी धाकड़ महिला बल विकास अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम सारनी नगर पालिका में शुरुआत की गयीं । अतिथियों के माध्यम से खाद्य आपूर्ति सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता पर्ची व अनाज वितरण ग़रीबी रेखा राशनकार्ड बी पी एल व अन्य योजना अंतर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राहियों जिसमें वार्ड क्रमाक 1 की दुर्गा मालवी, बार्ड 1 कलावती अमरलाल वार्ड 1 माला नरेश साहू , मसरत बानो, वार्ड 4 निकिता, आशा आठनेरे, वार्ड 5 शांता लाकुड़कर, शांता रघुवंशी, वार्ड 12 कविता ठाकरे, प्रीति पाटकर, वार्ड 2 सविता लोखंडे, वार्ड 11 शारदा बबली धोटे को नगर पालिका परिषद कार्यालय में अतिथियों ने बी पी एल कार्ड धारी व अन्य योजना में पंजीकृत पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची ओर राशन वितरण किये । गौरतलब हैं कि शेष बचे पात्रता पर्ची धारक हितग्राहियों की सम्पूर्ण प्रकिया पूरी करने के बाद वार्ड पार्षद व नपा कर्मचारी के माध्यम से राशन की दुकानों में बुलाकर हितग्राहियों को वार्ड पार्षद के माध्यम अनाज व पात्रता पर्ची वितरण किया जाएगा। इसमें राशनकार्ड शाखा परसराम सराठे, रामकिशोर उइके, जसवंत विश्वकर्मा, कर्मचारी एव नगर के गणमान्य लोग कार्यक्रम मे मौजूद थे ।
मुख्यमंत्री ने अन्न उत्सव कार्यक्रम में हितग्राहियो से चर्चा की
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours