दामजीपुरा। बैतूल जिले का अंतिम छोर महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा हुआ क्षेत्र दामजीपुरा भारतीय जनता पार्टी बैतूल के युवा दबंग जिलाध्यक्ष पहली बार भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने देवलघाट पहुंचे अपने दौरे कार्यक्रम में अध्यक्ष जी चिल्लौर में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिले एवं उनका हालचाल जानकर दामजीपुरा पहुंचे एवं पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए क्षेत्र की समस्याएं जानी एवं उनके निवारण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया दामजीपुरा में टीटू सरदार एवं मंडल महामंत्री लवकेश मोरसे के द्वारा अध्यक्ष जी को दामजीपुरा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें क्षेत्र में कहीं कहीं बिजली की समस्या नेटवर्क का नहीं रहना स्कूलों में शिक्षकों की समस्या एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामजीपुरा में डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की गई उसके पश्चात जिला अध्यक्ष पांडव कालीन निर्मित शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मां ताप्ती के तट पर देवलघाट पहुंचे देवलघाट के बारे में बताया जाता है कि लगभग 5000 वर्ष पुराना मंदिर है जो पांडवों के समय महाभारत काल में बना है यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं जिसमें मध्य प्रदेश के अन्य जिलों एवं महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान से भी लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं जिला अध्यक्ष जी के द्वारा भी भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर दामजीपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर उनकी भी समस्याएं जानी जिसमें मंदिर समिति की मुख्य मांग थी कि यहां एक सामुदायिक भवन अगर होता तो ग्रामीणों एवं दूरदराज से आए शिव भक्तों के लिए एक सौगात हो जाती जिला अध्यक्ष जी के द्वारा कहा गया कि हम प्रयास करते हैं कि यहां सामुदायिक भवन की स्वीकृति मिल जिलाध्यक्ष जी के द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया दौरे कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला के साथ भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी आठनेर नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने दामजीपुरा मंडल अध्यक्ष भूरा यादव मंडल महामंत्री लवकेश मोरसे सरपंच संतोष चौहान,युनुश खान, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष गुरदीप सलूजा सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के दिन देवल घाट पहुंचे बबला शुक्ला
+ There are no comments
Add yours