मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की घोड़ाडोंगरी ब्लॉक इकाई गठित

Estimated read time 1 min read
  • प्रीतिवर्धन जिला सचिव, सचिन ब्लॉक अध्यक्ष बने

घोड़ाडोंगरी। आज घोड़ाडोंगरी में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई । बैठक में संघ की ब्लाक कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया और संभागीय उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान की सहमति से जिला महासचिव विशाल बत्रा द्वारा सर्वसम्मति से जिला सचिव पद पर प्रितीवर्द्धन चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष-सचिन अग्रवाल, ब्लाक महासचिव-विनोद पातरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष – सिद्धार्थ बिहारे, प्रकाश सराठे और संतोष जावलकर, कोषाध्यक्ष विशाल घोड़की, सहसचिव विकास बत्रा और मीडिया प्रभारी पद पर आशीष वागद्रे की नियुक्ति की गई । बैठक में संगठन के विस्तार करने हेतु रूपरेखा बनाई गई।  इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संघ के सदस्य पत्रकारों के सुख दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक इकाई की बैठक प्रति माह पहले रविवार को नियत की गई है।  नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा अपने मोबाइल संदेश के माध्यम से बधाई देते हुए संगठन कार्य में बढ़ चढ़कर आगे आने का आह्वान किया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री भदोरिया द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके सुख-दुख में प्रदेश इकाई के सदैव साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours