मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान जोरो पर

Estimated read time 1 min read
  • ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान

सारनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई की प्रातांध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार पर मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में 1 अक्टूबर से वर्ष 2025 के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। बैतूल आमला आठनेर ब्लाक इकाई मे सदस्यता अभियान के बाद सारनी मे इसी के तहत बैठक शनिवार को राज एक्सप्रेस कार्यालय शापिंग सेंटर सारनी में आयोजित की गई। जिला इकाई अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा संघ की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान कर पत्रकार साथियों को संघ से जोड़ा जाता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को समय-समय पर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के नेतृत्व मे उठाकर पत्रकारों की आवाजों को बुलंद करता रहा है‌। श्रमजीवी पत्रकार संघ के आंदोलन का परिणाम है कि आज पत्रकारों को बहुत सारी सुविधाएं मुहिया हो रही है। इस अवसर पर संघ के सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा वर्ष 2025 के लिए सदस्यता आवेदन फार्म भरे गए।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान मे विलाश चौधरी, काली चौरासे, कुष्णा गुप्ता, संदीप झपाटे, विजय रघुवंशी,हेमंत रघुवंशी,अंकित यादव,भीम बहादूर थापा, अरुण शर्मा, अय्युब मसुरी, दिनेश यादव, ब्रजकिशोर भारव्दाज,सतीश बौरासी,राकेश सोनी,प्रवीण सोनी,धर्मेंद्र राय आदि की मौजूदगी में हुई। जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सारनी ब्लाक अध्यक्ष छविनाथ भारव्दाज, आमला ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख, भैसदेही ब्लॉक अध्यक्ष शंकर राय, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राठौर, मुलताई जिला उपाध्यक्ष मनीष चिन्टू खन्ना, घोड़ाडोंगरी ब्लाक अध्यक्ष विकास बत्रा के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours