सारनी। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा को लेकर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्रबंधन द्वारा बाबा मठारदेव कि नगरी सारनी में एक ओर जहां मध्यप्रदेश समेत देश कि उर्जा आपूर्ति में मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग अपना योगदान 660 मेगावॉट की सुपर क्रिटिकल ईकाई के निर्माण को लेकर किया जा रहा है! जिसकी तय सीमा 2031 तक निर्माण के पश्चात मध्यप्रदेश सरकार के इस उपक्रम सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी का विद्युत उत्पादन 1160 मेगावॉट होने से सारनी पॉवर हाउस प्रदेश समेत देश कि विद्युत आपूर्ति में अपना बेहतर योगदान दे सकेगा जिसका निर्माण भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्रबंधन द्वारा युद्धस्तर पर सारनी में किया जा रहा है! पॉवर हाउस के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बायलर स्ट्रक्चर निर्माण हेतु ठोस कांक्रीट स्थल का चयन व बायलर स्ट्रक्चर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना होता है का जिसे प्रबंधन द्वारा सफलतापूर्वक गत माह प्रारंभ कर दिया गया ही।
इसके साथ ही भेल प्रबंधन 660 गुणा 1 ईकाई निर्माण के तहत पर्यावरण संरक्षित करने की दिशा में भी लगातार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए विभिन्न निर्माण स्थलों के साथ Hi अन्य स्थलों पर भी विगत दिनों से क्रमशः पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने कि दिशा में भी प्रयत्नशील दिखाई दे रहा है, कॉलोनी निर्माण स्थल पर पौधारोपण के पश्चात शनिवार 26 जून को भेल प्रबंधन ने प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मेश्राम, वरिष्ठ सिविल इंजीनियर मुनाफ पटेल,संजय हेड़ाऊ समेत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी के शिक्षकों, आंगनवाड़ी केंद्र संचालिका भेल प्रबंधन के स्थानीय अधिकारियों ठेकेदार यमल शर्मा इत्यादि कि उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 2 के परिसर में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया।
भेल प्रबंधन के पर्यावरण संरक्षण का कार्य देख रहे संजय हेड़ाऊ ने बताया कि आगामी दिनों में सारनी क्षेत्र के ऐसे स्थान जहां पौधे संरक्षित व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ऐसे स्थानों पर भेल प्रबंधन द्वारा सततरुप से व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
भेल ने किया पौधरोपण
+ There are no comments
Add yours