भीमपुर जनपद में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक, अधिकारी बोले गणेश प्रतिमाओ व ताजिया का विसर्जन कराएगी पंचायते

Estimated read time 1 min read

भीमपुर। जनपद में अंनत चतुर्दशी एवं मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार तहसीलदार भगवानदास तंखानिया की मौजूदगी मेंजनपद ऑफिस में ली गई। बैठक में शासन द्वारा जारी गाईड लाइन से सभी को अवगत कराया गया।तहसीलदार भगवानदास तंखानिया द्वारा सभी को शासन द्वारा जारी गाईड लाइन पढ़कर सुनाई गई।गाईड लाईन का पालन तथा सहयोग करने के लिए कहा गया। जनपद सीईओ सुश्री कंचन वास्कले ने बताया कि इस बार गणेश विसर्जन करने के लिए शासन द्वारा ट्रेक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था की गई हैं। हर ग्रामो में पंचायत के माध्यम से ट्रेक्टर-ट्रॉली गाँव मे घुमा कर प्रतिमाओं को एकत्रित किया जावेगा।इसके बाद नदी में विसर्जित किया जावेगा।इस बार कोई विसर्जित करने नदी नही जावेगा।चौकी प्रभारी भीमपुर संदीप परतेती ने दोनों त्यौहार प्रेम और शांति से मनाने,कोरोना कॉल को देखते हुए ज्यादा भीड़ ना करने तथा पुलिस की सहायता करने की अपील की गई। बैठक में तहसीलदार भगवदास तंखानिया, सीईओ सुश्री कंचन वास्कले, चौकी प्रभारी संदीप परतेती, आजाद कश्यप, हसीन अहमद खान, सादिक खान, आरआई डोंगरे, अभिषेक आर्य, सरपंचों में कैलाश सिरसाम लबबुसिंग पांसे, शिवलाल धोटे, हिरासिंग, मानसिंग नर्रे, पंचायतों के सचिव रोजगार सहायक आदि शामिल रहें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours