- एस. एन. बारस्कर को महामंत्री बनाया
सारनी। भा. को.ख.म.संघ पाथाखेड़ा क्षेत्र का 42 वां अधिवेशन सामुदायिक भवन शोभापुर कालोनी मे प्रदेश भा.म.संघ महामंत्री मधुकर साबले एवं अ.भा.ख.म.संघ (महासंघ)अध्यक्ष टीकेश्वर सिंह के आतिथ्य मे एवं 300 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया । अधिवेशन मे महासंघ उपाध्यक्ष नारायण राव सराटकर, वेकोलि स्टेरिंग कमेटी सदस्य आशीष मूर्ति, वेकोलि कल्याण बोर्ड सदस्य कमलाकर पोटे, भा.म.संघ विभाग प्रमुख राजेश मंसुरिया, जिलाध्यक्ष पंजाबराव गव्हाड़े, जिला मंत्री विनय डोंगरे विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह आदि अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन किया गया । मधुकर साबले , टीकेश्वर सिंह , आशीष मूर्ति जी का उद्बोधन हुआ । द्वितीय सत्र मे महामंत्री द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, तदुपरांत वर्ष 2022 का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया, जिसे उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से पारित किया गया । भोजन उपरांत आगामी वर्ष हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रमोद कुमार को पुनः क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एस.एन. बारस्कर को महामंत्री चुना गया ।
+ There are no comments
Add yours