सारनी। कोविड टीकाकरण महा अभियान दो मे शोभापूर डिस्पेंसरी पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के जन्मदिन पर सभी टीकाकरण केंद्र में उपस्थित लोगों को पैरासेटमॉल की दवाई का वितरण किया गया ।अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल के प्रभारी योगेश बर्डे एवं मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया ने बताया कि तहसीलदार वासनिक शोभापुर डिस्पेंसरी टीकाकरण सेक्टर प्रभारी असलम खान, एएनएम अर्चना खातरकर, मनोज बिहारी को 650 पेरासिटामोल टेबलेट लोगों को वितरण करने हेतु दिया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य किया जा रहा है और आगामी समय में भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर किया जाता रहेगा। इस अवसर पर सभी कोविड सेंटर के कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा किए गए इस तरह के कार्य के लिए सराहनीय प्रशंसा की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष बहादुर थापा, मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे, मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह, मंडल मंत्री विनय मदने, देवेंद्र सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर पैरासेटमोल दवाई का वितरण
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours