सारनी। कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ते जा रहा है, लगातार आसपास के जिलों में भी कोरोना पीड़ितों की संख्या इजाफा हो रहा है और लॉक डाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूर और गरीबों को भोजन और आवश्यक सामग्री की परेशानियां भी बढ़ रही है। भाजपा के जिला मंत्री व भाजपा पदाधिकारी लगातार जरूरतमंदों को सुखा अनाज और भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। उनके द्वारा 4 अप्रैल को अपने जन्मदिवस पर वार्ड क्रमांक 23, 24 एंव 25, 15, 16 में जरूरतमंदों को सूखा अनाज सब्जी और आवश्यक सामग्री वितरित किया। उन्होने बताया की कोरोना वायरस के कारन लॉक डॉउन में गरीबो दीहाडी मजदूरो को काफी परेशानी हो रही है। जिसको दुर करे का प्रयास कर रहे है और आगे भी करते रहेगे। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पाथाखेड़ा सेक्टर प्रभारी जीपी सिंह, रमेश पवार, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, कृष्णा साकरे, मंडल मंत्री मालती साकरे, प्रकाश डेहरिया उपस्थित थे।
भाजपा जिला मंत्री ने जन्म दिवस पर बांटे जरूरतमंदों को अनाज और सब्जी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours