
आमला। नगरपालिका आमला के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है वार्ड नं 15 के कांग्रेसी पार्षद नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष बन गए है।नपा अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन दावेदार थे जिसमें वार्ड नं 9 से पार्षद खुश्बू अतुलकर ,वार्ड नं 10 से काशी बाई शेषकर,वार्ड 15 से नितिन गाडरे ।नगर के 18 वार्डो के द्वारा अध्यक्ष चुनने की गई वोटिंग में तीनों दावेदारों को 6,6 वोट मिले थे।जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चिट सिस्टम करवाया गया जिसमें नितिन गाडरे के नाम की चिट छोटी बालिका द्वारा निकाली गई।
कांग्रेस का नपा अध्यक्ष बनने से भाजपा को भारी झटका लगा है पिछले कुछ दिनों से बीजेपी बड़े जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्दलीय पार्षद काशी बाई शेषकर को भजपा में शामिल कर अध्यक्ष बनाने के दावे किए जा रहे थे वही भाजपा के 8 पार्षद वार्डो से जीते थे।लेकिन तीनो दावेदारों को मिले 6,6 वोटो को देखे तो प्रतीत होता है कुछ भाजपा पार्षदो ने ही बगावत कर दी ।
दूसरी ओर नपा उपाध्यक्ष के लिए तीन दावेदार मैदान में थे जिसमें वार्ड नं 14 से किशोर माथनकर कांग्रेसी पार्षद ,वार्ड नं 11 से श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा बीजेपी पार्षद ,वार्ड नं 2 से संजय राठौर बीजेपी पार्षद उपाध्यक्ष चुनाव में 1 मत से कांग्रेस पार्षद किशोर माथनकर उपाध्यक्ष चुनाव जीते।नगरपालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने से कांग्रेसियों में काफी उत्साह था।पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे ने कहा नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष आमजनों के हित में सदैव ततपर रहेंगे जनता के विस्वास में हमे खरा उतरना है आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता हम पर विस्वास करेगी।
+ There are no comments
Add yours