
सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में नगर मंडल सारनी एवं ग्रामीण मंडल सारनी के संयुक्त नेतृत्व में गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमला करने के विरोध में एक विशाल धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री रंजीत सिंह,भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मौरे,भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,मंडल महामंत्री किशोर बरदे के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अलोकतांत्रिक कृत्य पर विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलीश प्रशासन को सौपा। इस अवसर पर जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी बौखला गई हैं और इसी बौखलाहट में इसी तरह के अलोकतांत्रिक कार्य करती जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेताओं पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही निंदनीय है भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी महामहिम राष्ट्रपति जी से यह मांग करती है एसी पार्टी की राजनीतिक दल की मान्यता समाप्त कर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि यह बहुत ही दुखद विषय है कि भारत जैसे लोकतंत्र राज्य पर कोई राजनीतिक दल इस तरह की लोकतांत्रिक घटना को अंजाम देता है। भारतीय जनता पार्टी एक विचार हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता शांतिपूर्ण आम सभा की अनुमति लेकर आम सभा करने जा रहे थे उन पर इस तरह की घटना की निंदा संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी करती है और महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग करती है कि इस तरह की घटना करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस अवसर पर कमलेश सिंह, किशोर मोहबे, किशोर बरदे, जनपद उपाध्यक्ष घोड़ाडोंगरी मिश्रीलाल परते ने भी संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार नागले, रेवाशंकर मगरदे, प्रकाश शिवहरे, समीर मसीद, राहुल कापसे, मनीष धोटे, रमेश खवसे, विनय राय, प्रवीण सोनी, संजीत चौधरी, मुलेश रणित, जसवंत परते, अजय साकरे, सुनील मौखेंडे, प्रकाश डेहरिया, सतीश चौरे, नदीम हैदर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours