सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत कोविड केयर सेंटर में कुल 9 मरीज भर्ती हैं, साथ ही ब्लॉक अंतर्गत अब तक कुल कोरोना संक्रमण के मामले 65 हैं। घोड़ाडोंगरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंर्तगत अब तक कुल 65 कोरोना संक्रमण के मामले हुए हैं। जिसमें से 55 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीती है और फिलहाल घोड़ाडोंगरी कोविड केयर सेंटर में 9 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से किसी भी मरीज को जिला चिकित्सालय बैतूल या भोपाल रेफर नहीं किया गया है, ब्लॉक में एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई हैं। अब तक ब्लॉक अंतर्गत 25 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें से 10 कंटेनमेंट जोन चालू है। वही इसके अलावा रविवार को शाम 5 बजे तक ब्लॉक अंतर्गत न ही किसी मरीज को छुट्टी दी गयी एवं कोई नये संक्रमण के मामले भी नहीं मिले। खंड चिकित्सा अधिकारी शर्मा ने बताया कि फिलहाल घोड़ाडोंगरी कोरोंटाइन सेंटर में पांच, बगडोना कोरोंटाइन सेंटर में सात, रानीपुर कन्या छात्रावास में पांच लोगों को संस्थागत कोरोंटाइन किया गया हैं। गौरतलब होगी शुक्रवार को ही दो हाई रिस्क बुजुर्गों के साथ अन्य छह मरीजों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीती, जिन्हें घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुष्प वर्षा कर छुट्टी दी गई।
ब्लॉक अंतर्गत 9 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले, 17 लोगों को संस्थागत किया गया हैं कोरोंटाइन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours