बैतूल में चुनाव आयोग ने आयोजित की प्रतियोगिता: 15 मार्च तक होगा आयोजन, कोई भी कर सकता है पार्टिसिपेट, ‘माय वोट इज माय फ्यूचर-पॉवर ऑफ वन वोट’ के तहत हो रहा है आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैतूल। चुनाव आयोग ने पांच विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों से प्रविष्ठियां आमंत्रित की है। आयोग मतदाता जागरूकता और प्रत्येक वोट के महत्व के लिये ‘माय वोट इज माय फ्यूचर-पॉवर ऑफ वन वोट’ प्रतियोगिता कर रहा है। प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक 15 मार्च तक शामिल हो सकता हैं। प्रतियोगिता के संबंध में https//ecisveep.nic./contest/ से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता में अनेक आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। आयोग ने यह कांटेस्ट पांच अलग-अलग विधाओं में आयोजित की है। इनमें स्लोगन कांटेस्ट,पोस्टर डिजायन कांटेस्ट,क्विज कांटेस्ट,सॉन्ग और वीडियो मेकिंग कांटेस्ट शामिल हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने नागरिकों और छात्र-छात्राओं से मतदाता जागरूकता के लिए होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours