इटारसीl बैतूल इटारसी हाइवे पर एक प्रोपेलेन गैस टैंकर पलटने से पिछले दो घंटे हाइवे बंद था l क्रेन के माध्यम से टैंकर को उठाया गया जिसके बाद हाइवे चालू हो गया l दरअसल इटारसी की ओर से बैतूल की तरफ जा रहा एक प्रोपेलन गैस टैंकर क्रमांक HR 55 N2556 केसला और बागदेव के बीच पलट गया जिससे हाइवे बंद हो गया था l घटना शाम दोपहर की बताई जा रही है l लेकिन शाम सात बजे से घंटे से हाइवे बंद होने की वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया इस दौरान सैकड़ों वाहनों को केसला पुलिस ने रोक दिया और टैंकर के हटने के बाद रात 9 बजे हाइवे पुनः चालू किया गया l
हाइवे पर पलटा प्रोपेलेन गैस टैंकर सड़क किनारे पलटा था साइड से रास्ता खुला हुआ था बावजूद इसके केसला पुलिस और एन एच ए आई के इंजीनियर राजा तोमर ने वाहनों को रोक कर हाइवे बंद कर दिया जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे l केसला पुलिस ने टैंकर को हटाने के लिए दो क्रेन मशीन बुलाई थी क्रेन मशीन वालों और टैंकर मालिक के बीच फोन पर काफी विवाद भी हुआ टैंकर को बिना कोई सुरक्षा के उठाने को लेकर साथ ही एन एच ए आई के इंजीनियर राजा तोमर से भी गैस कंपनी के लोगो से मोबाइल पर तीखी बहस हुई की प्रोपेलेन से भरे गैस टैंकर को कोई भी ऐसे ही नही उठा सकता है l बहस होने के बाद इंजीनियर ने क्रेन मशीन मालिक से कहा की टैंकर मत उठाओ कोई हादसा हो सकता है लेकिन क्रेन मशीन मालिक गाली गलौच पर उतर आया और बोला की हमे क्यों बुलाया था अब टैंकर उठाकर ही जाएंगे l इस पूरे घटनाक्रम में केसला पुलिस दुर्घटना स्थल से दूरी बनाए नजर आई टैंकर उठाते समय कोई पुलिस अधिकारी मौजूद नही था कुछ पुलिस कर्मी वाहनों को रोकते जरूर नजर आए जैसे तैसे कर हाइवे खुल गया l
बैतूल इटारसी हाइवे तीन घंटे बंद रहने के बाद खुला, प्रोपेलन गैस टैंकर पलटने से हुआ था हाइवे बंद
+ There are no comments
Add yours